Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

बंगाल में तेज बारिश का अलर्ट, कई जिलों में येलो और ऑरेंज चेतावनी जारी

कोलकाता में आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

26 Jun 2025

बंगाल में तेज बारिश का अलर्ट, कई जिलों में येलो और ऑरेंज चेतावनी जारी

कोलकाता। दक्षिण बंगाल में फिर से एक चक्रवात सक्रिय हो गया है, जिससे कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। अलीपुर मौसम विभाग के अनुसार यह स्थिति 28 जून तक बनी रह सकती है। मौसम विभाग ने आज से लेकर अगले कुछ दिनों तक बंगाल के विभिन्न जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

कोलकाता में आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

आज पूर्व व पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, पुरुलिया, बांकुड़ा और पश्चिम बर्धमान जिलों में भारी बारिश और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। 27 जून, रथयात्रा के दिन भी दक्षिण बंगाल के कई हिस्सों में तेज बारिश हो सकती है, हालांकि पूर्व मेदिनीपुर में बारिश अपेक्षाकृत कम रहेगी।

बीते दिनों की तरह बीरभूम, पूर्व व पश्चिम बर्धमान, पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, पुरुलिया और बांकुड़ा जिलों में भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तर बंगाल में भी मौसम बिगड़ने के आसार हैं। जलपाईगुड़ी में आज भारी बारिश की चेतावनी दी गई है, जबकि दार्जिलिंग और अलीपुरद्वार में तेज हवाएं चलने की संभावना है।

एक जुलाई तक पूरे बंगाल में लगातार बारिश जारी रह सकती है। 28 जून को उत्तर बंगाल के पांच जिलों जैसे जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, दार्जिलिंग, कालिम्पोंग और कूचबिहार में भारी बारिश की संभावना है, जिसमें जलपाईगुड़ी और अलीपुरद्वार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

29 जून को इन्हीं जिलों में येलो अलर्ट, और 30 जून को जलपाईगुड़ी, कूचबिहार, उत्तर व दक्षिण दिनाजपुर में भारी बारिश की चेतावनी है। एक जुलाई को जलपाईगुड़ी के साथ-साथ दक्षिण बंगाल के उत्तर व दक्षिण 24 परगना में भी भारी बारिश का येलो अलर्ट रहेगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बंगाल में तेज बारिश का अलर्ट, कई जिलों में येलो और ऑरेंज चेत
कोलकाता में आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News